Quantcast
Channel: Birsa Agricultural University
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2473

बीएयू वैज्ञानिकों ने जनजतीय किसानों को बताई बांस की खेती की उन्नत तकनीक

$
0
0

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने भगवान ब‍िरसा मुंडा के उलीहातू गांव में बिरसा किसान विकास और बिरसा हरित गांव योजना को बढ़ावा देने की पहल की है। इसके तहत विवि के प्रसार शिक्षा निदेशालय एवं नाहेप-कास्ट परियोजना के सौजन्य से गांव में बांस की खेती पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उलीहातू गांव के लिए अधिकृत नोडल पदाधिकारी डॉ बंधनु उरांव ने कम लागत में पशुधन आवास निर्माण में बांस की उपयोगिता और पशुधन रखरखाव एवं प्रबंधन की जानकारी दी। इस अवसर पर गांव से चयनित 30 जनजातीय किसानों को 5 – 5 नूतन प्रजाति के बांस के पौधे को अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के लिए दिया गया। किसानों को पशु औषधि‍ भी प्रदान की गयी।

वानिकी संकाय के अंतिम वर्ष के छात्र प्रदीप ठाकुर, आलोक आनंद, सुधा, श्रद्धा कुमारी आदि ने किसानों से वानिकी से सबंधित ग्रामीण कार्य अनुभव विषयों पर चर्चा की। गोष्ठी के बाद वैज्ञानिकों एवं छात्रों के दल ने बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा एवं उलीहातू गांव के जंगल मुंडा, बुधराम मुंडा, दानियाल पूर्ति‍, हेमलता पूर्ति‍, जॉनी मुंडा एवं जनाथन पूर्ति‍ के सहयोग से पौधरोपण कि‍या। कार्यक्रम का संचालन निर्मल कुमार ने कि‍या।

The post बीएयू वैज्ञानिकों ने जनजतीय किसानों को बताई बांस की खेती की उन्नत तकनीक appeared first on Birsa Agricultural University.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2473

Trending Articles