जामताड़ा के किसानों को फसल के रखरखाव में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और ना ही अधिक पैसे खर्च करने होंगे। ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसान कम समय और कम खर्च में पौधे को कीट व अन्य बीमारियों से बचा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा की ओर से शुक्रवार को डेमोंसट्रेशन कर किसानों को इस बात की जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा की ओर से बेना गांव में किसानों के बीच ड्रोन टेक्नोलॉजी का डेमोंसट्रेशन किया गया। जिसमें कम पानी, कम कीटनाशक दवा का उपयोग करते हुए बहुत ही कम समय में फसलों पर छिड़काव किया जा सकता है। इसमें ना अधिक पानी की खर्च होगी और ना दवा पर किसानों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। वही समय की भी बचत होगी। इस संदर्भ में कृषि वैज्ञानिक सह केवीके प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में अब नित्य नए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका समय समय पर किसानों को डेमोंस्ट्रेट कर जानकारी दी जाती है। ताकि किसान कम लागत और कम समय में बेहतर तरीके से फसल का रखरखाव व उत्पादन एवं संरक्षण कर सकें। वही कृषक मित्र ने बताया कि इससे किसान काफी खुश हैं।
The post JAMTARA-ड्रोन टेक्नोलॉजी का किसानों को मिलेगा फायदा, कम लागत में फसल की होगी देखभाल। appeared first on Birsa Agricultural University.