Quantcast
Channel: Birsa Agricultural University
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2473

बिरसा जयंती पर झारखंड के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानि‍त करेगा बीएयू

$
0
0

बिरसा जयंती पर झारखंड के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानि‍त करेगा बीएयू

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके नाम से स्थापित राज्य के एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय में किसानों को सम्‍मानित किया जाएगा। सोमवार को बिरसा जयंती समारोह का आयोजिन विवि में किया गया है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी संकाय, निदेशालय, कार्यालय एवं संलग्न ईकाइयां खुले रहेंगे। इस सबंध में निदेशक प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।  

निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ जगरनाथ उरांव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह होंगे। कुलपति के निर्देश पर सभी 24 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों के द्वारा उत्कृष्ट बिरसा किसानों का चयन किया गया है। समारोह में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर चयनित बिरसा किसानों को सम्मानित किया जायेगा। जनजातीय किसानों को विवि द्वारा विभिन्न फसलों के विकसित नये उन्नत किस्मों का भी वितरण होगा। मौके पर विवि द्वारा विकसित 8 फसलों के 10 किस्में झारखंड के किसानों को समर्पित की जाएगी। कुलपति कृषि वैज्ञानिकों को जनजातीय किसानों के हित की गतिविधियों की रणनीति के बारे में बताएंगे।

डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को जज की समिति ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर विशेष व्याख्यान के लिए छात्रों का चयन किया। इसमें विशालक्षी, नीरज कुमार, प्रसेनजित यादव, विदिशा विद्या एवं विंकल शामिल हैं। इस चयन प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न संकायों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था।  

सोमवार को समारोह के दौरान चयनित सफल छात्रों का भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर विशेष व्याख्यान होगा। रविवार को व्याख्यान के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित छात्रों को कुलपति द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। कुलसचिव डॉ नरेंद्र कुदादा, निदेशक अनुसंधान डॉ ए वदूद एवं निदेशक प्रशासन ज्ञान सिंह डोराईबुरु भी समारोह को संबोधित करेंगे। 

डॉ उरांव ने बताया कि समारोह से पूर्व परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कुलपति, विवि के पदाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया जायेगा। विवि छात्रों द्वारा प्रातः 9.30 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। समारोह का आयोजन विवि स्थित आरएसी सभागार में प्रातः 11 बजे से होगा।

The post बिरसा जयंती पर झारखंड के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानि‍त करेगा बीएयू appeared first on Birsa Agricultural University.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2473

Trending Articles