झारखंड के चाईबासा जिले के खूंटपानी परिसर में हॉर्टिकल्चर कॉलेज 26 सितंबर तक शिफ्ट होग। कॉलेज शिफ्ट होते ही नव नामांकित छात्रों को हॉस्टल मुहैया कराया जाएगा। कॉलेज में ऑफलाइन क्लास शुरू होगी।
जानकारी हो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर का संचालन होता है। कांके मुख्यालय में विगत चार वर्षो से चल रहे कॉलेज चल रहा है। प्रबंधन ने 26 सितंबर तक चाईबासा के खूंटपानी में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। कुलपति ने इस सबंध में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश कॉलेज के एसोसिएट डीन और वरीय पदाधिकारियों को दिया है।
खूंटपानी में कॉलेज परिसर में शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारियों के रहने सहित अन्य व्यवस्था विवि द्वारा की जा चुकी है। शिक्षक एवं कर्मचारियों और उसके बाद छात्रों को शिफ्ट किया जायेगा। यह प्रक्रिया 26 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
हॉर्टिकल्चर के छात्रों द्वारा हॉस्टल खाली करते ही कृषि संकाय अधीन ऑनलाइन अध्ययनरत अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के नव नामांकित छात्रों को छात्रावासों का आवंटन किया जायेगा। विश्वविद्यालय ने इस सबंध में तैयारी पूरी कर ली है।
कृषि संकाय में अब सभी छात्रों का ऑफलाइन क्लास ही होगा। बीएयू मुख्यालय के छात्रावासों में जगह उपलब्ध नहीं होने की वजह से नव नामांकित छात्रों की ऑफलाइन क्लास अब तक शुरू नहीं हो सकती है।
The post चाईबासा के खूंटपानी में 26 सितंबर तक शिफ्ट होगा हॉर्टिकल्चर कॉलेज appeared first on Birsa Agricultural University.