रांची कृषि महाविद्यालय के एलयूमिनाई एवं संयुक्त आयुक्त (जीएसटी एवं कस्टम) डॉ हेमंत कुमार तांतिया ने सोमवार देर शाम कृषि संकाय के विद्यार्थियों को प्रेरक भाषण से संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को कहा कि जीवन में उत्साह में कभी कमी नहीं लानी चाहिए। कृषि विज्ञान के छात्रों को कैरियर के लिए अपार मौके है। कैरियर निर्माण में मौके मौके का लाभ उठाये। अपने ज्ञान को कृषि विज्ञान या अपने मुल विषय तक सीमित न रखें। आज के युग में सफल होने के लिए ओवरआल ज्ञान का होना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जीवन में नियमित पढाई, कठिन मेहनत, संगीत, रुचि एवं अध्यात्म को शामिल करें।
डॉ तांतिया ने कहा कि बेहतर करने की क्षमता सभी में होती है। अपनी क्षमता को पहचाने और अपने पर हमेशा विश्वास बनाये रखें। सतत धीरे-धीरे अपनी क्षमता को आगे बढ़ाये और उसे पुर्णता प्रदान करे। जीवन में सफलता चंद लोगों को ही तुरंत मिलती है। सफलता के स्थायित्व के लिए लगन एवं संयम के साथ निरंतर प्रयास जरुरी है।
उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा से जुड़े छात्र किसान मेला, किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं किसानों से संपर्क कर उनकी समस्यायों से अवगत और निदान से काफी विषय ज्ञान अर्जित कर सकते है। छात्र जीवन में उन्हें रांची कृषि महाविद्यालय से अनुशासन एवं समय प्रबंधन की सीख मिली। जिससे हमें कैरियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिली। कॉलेज में क्रिकेट खेल एवं संगीत क्षमताकी रूचि ने देश के जाने-माने सेलेब्रेटी से मिलने और उनसे काफी कुछ सिखने को मिला। उन्होंने छात्रों संग सचिन तेंदुलकर एवं महेंद्र सिंह धोनी से सबंधित अनेकों प्रेरक वाकयों को विद्यार्थियों संग साझा किया। अपनी झारखण्ड गाथा गीत के प्रसंग की चर्चा की।
इस अवसर पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने रांची के करमटोली निवासी डॉ तांतिया को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का लाल बताया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को डॉ तांतिया की सफल जीवन गाथा से प्रेरणा लेने की बात कही। जीवन में संघर्ष एवं परिश्रम से आगे बढ़ने और विश्वविद्यालय का मन बढ़ाने पर बल दिया।
मौके डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल ने भी अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का संचालन डीएसडब्लू डॉ डीके शाही तथा धन्यवाद एरेक के उपाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने दी। मौके पर कृषि एवं वानिकी संकाय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी मौजूद थे।
The post जीवन में उत्साह बनाये रखना जरूरी: हेमंत कुमार तांतिया appeared first on Birsa Agricultural University.