Quantcast
Channel: Birsa Agricultural University
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2473

फिशरीज साइंस कॉलेज के छात्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान

$
0
0

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस, गुमला के छात्र शिव कुमार यादव ने शुकवार को आयोजित नेशनल टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रथम स्थान केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, त्रिपुरा के छात्र ने जीती है। इस आशय की घोषणा वीरबैक कंपनी, नई दिल्ली द्वारा शुक्रवार को की गयी।

पशुपालन एवं मत्स्य चिकित्सा के दवा उत्पादन एवं शोध से जुड़ी वीरबैक कंपनी, नई दिल्ली द्वारा हरेक वर्ष पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़े छात्रों की मेधा की जांच और छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए जोनल एवं नेशनल स्तर पर नेशनल टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

एसोसिएट डीन डॉ एके सिंह ने बताया कि इस वर्ष मत्स्य उत्पादन, रोग नियंत्रण, उत्पाद एवं मूल्यवर्धन विषय पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जोनल स्तर की प्रतियोगिता में पुरे देश के फिशरीज साइंस कॉलेज के 42 छात्रों का चयन किया गया। जिनमें नार्थ जोन से कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस, गुमला के दो छात्र निधि पंडित एवं शिव कुमार यादव भी शामिल थे।

कंपनी द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर फाइनल राउंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस, गुमला के छात्र शिव कुमार यादव ने द्वितीय स्थान हासिल कर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का मान बढाया है। कंपनी द्वारा छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। इससे छात्रों को सरकारी एवं प्राइवेट सेवा में प्राथमिकता मिलेगी। शिव कुमार यादव की सफलता से कॉलेज के छात्र काफी उत्साहित है। कॉलेज के शिक्षकों ने इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है।

कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि कॉलेज ऑफ़ फिशरीज साइंस के शिक्षक काफी मेहनती तथा छात्र-छात्राएँ काफी मेधावी है। यह कॉलेज अल्प समय में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। जो झारखण्ड राज्य के लिए गौरव की विषय है। उन्होंने इस सफलता पर विजेता छात्र, एसोसिएट डीन एवं शिक्षकों को बधाई दी।

The post फिशरीज साइंस कॉलेज के छात्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान appeared first on Birsa Agricultural University.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2473

Trending Articles