बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की पशुचिकित्सा स्नातक डॉ निकिता सिंह को लंदन विश्वविद्यालय के रॉयल कॉलेज ऑफ वेटरनरी में एमएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। उनके एकवर्षीय पाठ्यक्रम का विषय पशु महामारी विज्ञान है।
रांची वेटनरी कॉलेज, कांके में सत्र 2015-20 में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन के स्नातक पाठ्यक्रम में टॉपर रही डॉ निकिता ने अपने विशिष्ट एकेडमिक परफारमेंस के कारण सारे 6 गोल्ड मेडल जीते थे। आरवीसी, लंदन में उनका अकादमिक सत्र सितंबर, 2021 में प्रारंभ होगा। फिलहाल वह गुरु अंगद देव पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विश्वविद्यालय, लुधियाना में मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम की छात्रा हैं। निकिता अपनी वाग्मिता के लिए भी जानी जाती है। भाषण कला प्रतियोगिता में वह कई पुरस्कार जीत चुकी है।
बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह और पशुचिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ सुशील प्रसाद सहित संकाय के शिक्षकों ने निकिता को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी ही संस्था के ब्रांड एंबेसडर हैं।
The post बीएयू के पशुचिकित्सा स्नातक को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ वेटरनरी में मिला प्रवेश appeared first on Birsa Agricultural University.