कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)-2021 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 23 से 27 अगस्त, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पूरे देश के कृषि विश्वविद्यालयों से पीजी एवं पीएचडी धारक के 2791 उम्मीदवारों ने 48 विषयों में नेट-2021 परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किये गये है।
झारखंड के एकमात्र बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के छात्रों को इस परीक्षा में पहली बार बड़ी सफलता हासिल की। विवि के 31 पीजी एवं पीएचडीधारक उम्मीदवारों ने 5 विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा क्वालीफाई किया है।
विवि के कृषि संकाय अधीन सर्वाधिक 11 छात्र-छात्राएं शस्य विज्ञान में सफल हुए है। इनमें पीजी डिग्री धारी छात्रों में पूजा कुमारी, राधे श्याम यादव, रुपेश कुमार, कीर्ति कुमुद एवं मनोज कुमार शामिल है। शस्य विज्ञान विषय में अध्ययनरत पीएचडी छात्रों में पीयूष कुमार भार्गव, जया भारती, निकिता तिर्की, पीयूष कुमार जायसवाल, सुलोचना एवं मीता कुमारी सफल हुए।
आनुवांशिकी एवं पौधा प्रजनन विषय में पीजी छात्रों में जगदीश कुमार एवं अखिल कुमार और पीएचडी में अध्ययनरत प्रियंका कुमारी, प्रियंका एवं अंजनी कुमार को सफलता मिली है। कीट विज्ञान विषय में पीजी कोर्स में अध्ययनरत जक्कम चैतन्य रेड्डी, राखी पी एवं एम देवेंदर ने नेट पात्रता हासिल की है।
वानिकी विषय में 7 छात्रों ने यह नेट परीक्षा को क्वालीफाई किया है। इनमें वानिकी संकाय से पीजी में डिग्री धारी छात्रों में अभय कुमार, विद्या सागर, नंदन मिश्र, ब्यूटी कुमारी, आलोक सिंह, श्रृष्टि एवं अंकित झा शामिल है। अभय कुमार संकाय में संविदा पर सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिक पद पर कार्यरत है।
पशु चिकित्सा एवं पशु पालन विषय में पशु चिकित्सा संकाय से पीजी एवं पीएचडी में डिग्रीधारी 5 लोगों में डॉ लवलीन खाखा, डॉ कुमारी नंदिता बेरा, डॉ सस्मिता बारीक, डॉ राकेश कुमार एवं डॉ अलोक सिंह को सफलता मिली है। सभी संकाय में संविदा पर सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिक/टीचिंग एसोसिएट के पद पर कार्यरत है।
डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव ने बताया कि एएसआरबी नेट परीक्षा राज्य कृषि विश्वविद्याल और अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में व्याख्याता/सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। कृषि विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर / व्याख्याता के रूप में प्रारंभिक भर्ती के लिए नेट एक शर्त है।
कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने विवि के छात्रों द्वारा एएसआरबी नेट परीक्षा को क्वालीफाई करने पर प्रसन्नता एवं शुभकामना व्यक्त की है। डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव, डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद एवं डीन फॉरेस्ट्री डॉ एमएस मल्लिक सहित विवि के अनेकों प्राध्यापकों ने सफल छात्रों को बधाई दी है।
The post कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड का रिजल्ट घोषित : बीएयू के 31 छात्रों को मिली सफलता appeared first on Birsa Agricultural University.